26 April 2020

स्वयं सहायता समूह (SELF HELP GROUP)

नमस्कार दोस्तों,
  आज के ब्लॉग में हम स्वयं सहायता समूह  ()  के बारे में जानकारी लेंगे।




१. स्वयं सहायता समूह(SELF HELP GROUP) क्या होता हैं ?
  स्वयं सहायता समूह (SELF HELP GROUP)समान सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि वाले 10 -20 सदस्यों एक स्वैच्छिक समूह होता हैं। इस समूह के सदस्य अपनी कमाई की बचत करते हैं , और इसी बचत सदस्य अपनी आर्थिक समस्या का समाधान करते हैं। जो बचत यह सदस्य करते हैं इसी बचत से आंतरिक कर्ज आपसे बाठते हैं।
2. स्वयं सहायता समूह(SELF HELP GROUP) की स्थापना कैसे करते हैं?
भारत सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण उपजीविका मिशन (NATIONAL RURAL LIVEHOOD MISSION) की शुरुआत 2011 में गरीबी निर्मुनल कार्यक्रम के तहत की थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एकत्रित करके स्वयं रोजगार निर्माण करना था। यह योजना 2011 में $5.1 अरब डॉलर के साथ शुरू किया था, ईसमे वर्ल्ड बँक भी सहयोग देता रेहता हैं। स्वयं सहायता समूहों की स्थापना करने के लिए कमसे कम १० और ज्यादा से ज्यादा २० सदस्य होना अनिवार्य है। इसके बाद पंचायत के सदस्य स्वयं सहायता समूह के अधिकृत स्थापना का पत्र महिलाओं को देता हैं।
३. स्वयं सहायता समूहों(SELF HELP GROUP) को  क्या सुविधाएं मिलती हैं।
 स्वयं सहायता समूहों(SELF HELP GROUP) को सरकार और बैंक कई सुविधाएं देता
हैं। आरबीआई (RBI) के नियम के अनुसार स्वयं सहायता समूहों को रुपए 15000 की सहायता समूहों को बैंक खाते में मिलती हैं ।यह राशी उन्हीं स्वयं सहायता समूहों को मिलता है जो कुछ नियमों का पालन करते हैं।
 १. जो स्वयं सहायता समूह(SELF HELP GROUP) नियमित रूप से मीटिंग लेते हो
२. जो स्वयं सहायता समूह(SELF HELP GROUP)  नियमित रूप से अपने बचत की रकम अपने जरूरत मंद सदस्यों को कर्ज के रूप में देते हो।
३. जो स्वयं सहायता समूह अपना खाता अच्छे से रखते हैं उनको बैंक द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप लिंकेज कार्यक्रम के तहत कर्ज उपलब्ध कराया जाता हैं।
 हमें यह ध्यान रखना जरूरी है कि एनआरएलएम () और स्वयं सहायता समूहों(SELF HELP GROUP) के वजह से कई महिलाओं को रोजगार मिला है और उनके जीवन में वह आर्थिक रूप से काफी स्वयंपूर्ण हो गई हैं ।अब तो बहुत सी कम्पनियां अपने काम स्वयं सहायता समूहों(SELF HELP GROUP) को काम दे रहें हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NATIONAL RURAL LIVEHOOD MISSION) के बारे में रोचक जानकारी।
यह अभियान भारत में काफी सफल हो चुका है ।
१.6035 ब्लॉक इसमें समाविष्ट कि गए हैं। २.63 लाख स्वयं सहायता समूह की स्थापना और सभी कार्यरत हैं। 3. 6.85 करोड़ घरों में यह अभियान पहुंच चुका है। कोरोनावायरस संक्रमण के इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों ने 2.70करोड़ मास्क बनाएं और जो सामग्री कोरोनावायरस के संक्रमण बचाव के लिए जरूरी वोह भी इन समूहों ने बनाई है, इसमें सनिटीज़र , किट इत्यादि ।
सभी प्रकार के बैंको ने स्वयं सहायता समूहों को 6.4 हजार करोड़ के कर्ज का आवंटन किया है।
एक समय ऐसा था जब ग्रामीण इलाकों के लोगों को छोटे छोटे कर्जो के लिए साहूकारों से कर्जा उठाना पड़ता था और इस कर्ज को चुकाने के लिए उन्हें ज्यादा ब्याज भी चुकाना पड़ता था। लेकिन अब स्वयं सहायता समूहों के वजह से बैंक से कम ब्याज पर कर्ज उठाना आसान हो गया है।
बैंकिंग जगत के रोचक जानकारी के लिए हमसे बने रहिए।




12 April 2020

COVID 19 Relief package




नमस्कार दोस्तों, आज के ब्लॉग में हम आरबीआई ने जो कोरोनावायरस के संकट से जो आर्थिक चुनौती लोगों के सामने खड़ी हुई है, उससे राहत दिलाने के लिए आरबीआई ने कुछ राहत दी हैं।

आज दुनिया भर में कोरोना वायरस का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा हैं। इस वजह से लोगों को भारी नुकसान से गुजरना पड़ रहा हैं  । इससे थोड़ा राहत मिलने के लिए भारत सरकार ने और आरबीआई ने लोगों को राहत दिलाने के लिए कई कदम उठाए हैं। 
1. कर्ज एमाई (LOAN EMI) में 3 महीने तक छूट
 जिन ग्राहकों ने वेहिकल (VEHICLE) लोन, हाउस लोन , कृषी लोन लिया हो और यह लोन अवधी प्रकार में आते हो तो आपको थोड़ी राहत सरकार ने दी हैं। अगर आपका कर्ज का ईएमाई 01/03/2020 से 31/05/2020 बीच में आता हैं तो अब आपको  अपना बैंक इस ईएमाई को अगले तीन महीने तक राहत दे सकता है। लेकिन यह ध्यान रखने योग्य बात है कि इस पर ब्याज शुरू रहेगा, और जो लोन पहले से ही डिफॉल्ट हो चुके हैं इन लोगों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
2. क्रेडिट स्कोर पर क्या फरक होगा।
  इस दौरान अगर आपका कर्ज खाता पुनर्गठित भी करना पड़ता हैं तो भी आपके क्रेडिट स्कोर पर किसी भी प्रकार फरक नहीं पड़ेगा।
3. महिलाओं के लिए लाभ
भारत सरकार ने इस बीच महिला जनधन खातों में अप्रैल से जून तक रुपए 500 की मदत खातों में जमा करने का निर्णय लिया है।


बैंकिंग जगत की रोचक जानकारी के लिए हमसे बने रहिए, और अगर आपको बैंकिंग जगत की किसी भी विषय से जानकारी लेनी हो तो आप हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें





10 April 2020

KISAN CREDIT CARD (KCC) किसान क्रेडिट कार्ड




  आज हम किसान क्रेडिट कार्ड (KISAN CREDIT CARD)के बारे में पूरी जानकारी लेंगे, हम बैंक से फसल कर्जा कैसे ले सकते हैं यह देखेंगे और उसके लिए क्या क्या प्रकिया करनी पड़ती हैं यह भी देखेंगे।
१.किसान क्रेडिट कार्ड (KISAN CREDIT CARD) क्या हैं?

किसान क्रेडिट कार्ड (KISAN CREDIT CARD) की शुरुआत 1998 को नाबार्ड की सरंचना की अध्यक्षता आर. वी. गुप्ता के समिति  के द्वारा किया गया था। यह सुविधा किसानों के लिए  कम ब्याज दरों में फसल कर्जा उपलब्ध कराने के लिए हैं।फिलहाल किसान क्रेडिट कार्ड का ब्याज दर 7% हैं लेकिन यह उन किसानों के लिए हैं जो किसान नियमित रूप से अपना कर्जा समय पर चुकाते हैं। किसान अपनी खेती की जरूरतें इससे पुरा कर सकते हैं जैसे की कीटनाशक , खाद, मजदूरों का ख़र्च उठाना इत्यादि कार्य इससे पूरी होती हैं।
2. किसान क्रेडिट कार्ड (KISAN CREDIT CARD) कैसे प्राप्त करें?
  किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको जिस बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड का लेना हैं उस बैंक में आपका खाता होना चाहिए। आपके पास खेती का पंजीकरण भी होना चाहिए यानी के आपके नाम पर खेती होनी चाहिए। उदा. सातबरा ,8A, इत्यादि दस्तावेज होना ज़रूरी है।
3. कर्ज कितना मिलेगा?
 यह हर राज्य में अलग अलग फसलों पर निर्भर करता हैं, और साथ ही वहां के राज्य बैंकर्स समिति भी इसका निर्णय लेती हैं कि किस फसल पर एक हेक्टर के लिए कितना कर्जा किसानों को देना हैं।
इसको हम उदाहरण से समझेंगे  
मान लीजिए आपके पास 1 हेक्टर जमीन हैं और आपके राज्य के एसएलबीसी (SLBC) बैंकर्स समिति ने एक हेक्टर जमीन के लिए कर्ज की सुविधा किसानों को लेने के लिए कपास फसल के लिए रुपए 40000 की राशी देने के बैंक को कहा (उस आर्थिक वर्ष के लिए) तो बैंक उस किसान को रुपए 40000*30=12000 यानी कि 40000+12000 रुपए 52000 का कर्ज उपलब्ध कर सकती हैं। यह 30% घरेलू खर्च यानी मजदूरी या अन्य प्रकार के ख़र्च के लिए देने होते हैं, और यह सुविधा किसानों को पांच साल के लिए दी जाती हैं हर साल इसमें 10% अधिक रकम पहले साल से ज्यादा दी जाती हैं।
महत्वपूर्ण: सन 2004 से किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) में बदलाव लाए गए हैं इसमें अब जिन किसानों के पास खेती नहीं उनको भी शामिल किया गया है , यानी की कृषि पूरक उद्योगों को भी अब किसान क्रेडिट कार्ड मिलेगा
उदा: पोल्ट्री उद्योग, डेयरी उद्योग इत्यादि।
4. किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) का उपयोग कैसे करें?
  किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हम बैंक के साधारण एटीएम कार्ड जैसे कर सकते हैं। इससे हम एटीएम मशीन से पैसे भी निकाल सकते हैं।
बैंकिंग जगत के रोचक जानकारी के लिए  हमसे जुड़े रहिए।




05 April 2020

BHIM APPLICATION (भीम अप्लिकेशन) की पूरी जानकारी

आज हम इस ब्लॉग में भीम अप्लिकेशन(BHIM APPLICATION) के बारे में पूरी जानकारी लेंगे जिसमें हम इंस्टॉलेशन से लेकर तकनीकी जानकारी भी लेंगे,तो आइए जानते हैं कि भीम अप्लिकेशन के बारे में।


1. भीम अप्लिकेशन (BHIM APPLICATION)  हुई ?
 भीम अप्लिकेशन ( ) की शुरवात भारत सरकार ने 30/12/2016 को की थी । इसका मकसद था देश के लोगों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना जिससे डिजिटल लेनदेन बढ़ाकर कैश का इस्तेमाल को कम करना था। BHIM = BHARAT INTERFACE FOR MONEY इसका पुरा नाम हैं ,तो आइए हम इसके इंस्टॉलेशन की प्रकिया की पूरी जानकारी लेते हैं।
2.भीम अप्लिकेशन (BHIM APPLICATION) install kasie karte hain?
 सबसे पहले तो आपको प्ले स्टोर में जाकर भीम अप्लिकेशन (BHIM APPLICATION ) इंस्टॉल करना (INSTALL)होगा। आपको इसके लिए आपका खाता किसी भी बैंक में होना ज़रूरी है, और उसके साथ एटीएम कार्ड और खाते को मोबाईल नंबर जोड़ा होना ज़रूरी है। सबसे पहले ती प्ले स्टोर में जाकर भीम अप्लिकेशन (BHIM APPLICATION) इंस्टॉल करें। उसके बाद आपको एक और स्क्रीन दिखेगी आपको यहां पर अपनी मनपसंद भाषा का चयन करना पड़ता हैं। जब आप भाषा का चयन करेंगे तो आपको एक और नई स्क्रीन दिखेगी इसमें आपको एक सिम चयन करना हैं लेकिन यह ध्यान रखें की आपका जो मोबाईल नंबर बैंक में पंचीकृत हैं उसी सिम कार्ड को आपको चयन करना हैं। 
नीचे दिए गए स्टेप को आप फॉलो कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण: भीम अप्लिकेशन (BHIM APPLICATION) से आप एक दिन में जादा से ज्यादा 10 व्यवहारों की अनुमति देता हैं और एक दिन में आप 40 हजार से ज्यादा की राशी नहीं भेज सकत। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि एक समय में सिर्फ 20000 से ज्यादा का लेन देन नही कर सकते। उसके 24 घंटे बाद फिर से हम लेन देन कर सकते है
बैंकिंग जगत की रोचक जानकारी के लिए हमसे बने रहिए



















  

Personal laon

नमस्कार दोस्तों, आज के इस ब्लॉग में हम पर्सनल लोन (personal laon) के बारे में  जानकारी लेंगे। पर्सनल लोन ( personal laon) के बारे बहुत से...